फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: सोनभद्र में इमली के पेड़ से टकराई बाइक, काम से लौट रहे दो युवकों की मौत

Sun, 30 Apr 2023 10:12 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले के बहेरा गांव के पास शनिवार की रात भीषण हादसा हुआ। सड़क किनारे इमली के पेड़ से टकराने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों काम से लौट रहे थे। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के बहेरा गांव के पास शनिवार की रात भीषण हादसा हुआ। सड़क किनारे इमली के पेड़ से टकराने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों काम से लौट रहे थे। काफी देर तक उनका शव सड़क पर पड़ा रहा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


करमा थाना क्षेत्र के खैरपुर निवासी रामबाबू (22) पुत्र बेचन और किशन उर्फ चट्टन (18) पुत्र विनोद कोल मजदूरी करते थे। दोनों एक ही बाइक से काम के लिए पटेहरा गांव गए थे। देर रात लौटते समय बहेरा गांव के समीप मुख्य घाघर नहर के किनारे सड़क पर उनकी बाइक इमली के पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों को सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

काफी देर बाद राहगीरों से सूचना मिलने पर करमा थाने के एसआई रूपेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर थाने ले गए। एसआई ने बताया कि मृतकों की पहचान कर सूचना परिजनों को दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें