हाईवा की चपेट में आने से बाइक दूर तक घसीटते हुए चली गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाईवा को कब्जे में ले लिया। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मृतक के बेटे धर्मेंद्र कुमार की 29 मई को शादी होने वाली थी। शादी का निमंत्रण कार्ड भी बांट रहा था। घटना में माता-पिता की मौत होने से शादी की खुशियों का माहौल गम में बदल गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ देर तक जाम लगाया। हालांकि पुलिस के समझाने पर जाम खुल गया।