फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में मौत, घंटों लगाया जाम

Sun, 07 Aug 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
बीना में सड़क हादसे के बाद वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर लगा जाम।
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित बस स्टैंड पर रविवार की सुबह दस बजे हाइवा से कुचलकर 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने पीड़ित परिवार के साथ शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस और तहसीलदार दुद्धी के हस्तक्षेप पर वाहन मालिक की ओर से सवा लाख मुआवजा और प्रशासन की ओर से मृतक के पिता को आउटसोर्सिंग कंपनी में नौकरी के आश्वासन पर लोग शांत हुए। बीस हजार रुपये मुआवजा तुरंत दे दिया गया, बाकी सोमवार को दिया जाएगा। इस मामले में चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


 ज्ञानपुर, भदोही के मूल निवासी संपूर्णानंद उपाध्याय बीना शापिंग सेंटर में सिलाई की दूकान में काम करते हैं। वह बस स्टैंड के पास परिवार के साथ रहते हैं। सुबह साढ़े नौ बजे उन्होंने बेटे गोविंद को दूकान से आटा लाने भेजा था। बताया जाता है कि आटा लेकर लौटते समय गोविंद के पास से एक जीप गुजरी और हड़बड़ाहट में वह गुजर रहे हाइवा की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने शव सड़क पर ही रखकर जाम लगा दिया।

कुछ ही देर में बसपा के पन्नालाल, भाजपा के मनीष श्रीवास्तव, प्रभाशंकर मिश्रा, कुंदन सिंह, जगदीश सिंह पहुंच गए और मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पर शक्तिनगर, बीना और अनपरा पुलिस तथा दुद्धी तहसीलदार जितेंद्र सिंह पहुंच गए। इन लोगों ने वाहन स्वामी को बुलवाकर सवा लाख का मुआवजा और दस दिन बाद मृतक के पिता को कंपनी में संविदा की नौकरी का आश्वासन दिया, तब लोग शांत हुए। बीस हजार रुपये मुआवजा तुरंत दे दिया गया और बाकी सोमवार को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें