फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जिले के 100 गांवों में जल्द लगेगा आरओ प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। ग्रामीण इलाकों में डिब्बाबंद शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए जिले के 100 गांवों में आरओ प्लांट लगाया जाएगा। प्लांट लगाने की कवायद में राष्ट्रीय आजीविका मिशन की तरफ से कवायद चल रही है। आरओ प्लांट के जरिए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ग्रामीणों को केन के जरिए कम दाम पर शुद्ध पेयजल मुहैया कराएंगी। इससे वह आर्थिक तरक्की भी कर सकेंगी।
विज्ञापन

जिला सोनभद्र में ग्राम स्तर पर अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत स्तर पर आरओ प्लांट लगवाने जा रहा है। इसके लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अधिकारियों को निर्देशित किया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक एक ब्लॉक के 10 गांवों में आरओ प्लांट लगाया जाना है। जिले के सभी दस ब्लॉकों में कुल 100 गांवों में आरओ प्लांट लगेगा।
इन आरओ प्लांट का संचालन ग्राम पंचायत में पहले से हुए बोर में स्थापित किया जाएगा। प्लांट का संचालन स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं करेंगी। जिन गांवों में खराब पीने के पानी की समस्या रहती है, उन गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बाजार दर से कम रेट पर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराएंगी। ब्लॉक स्तर पर ग्राम पंचायतों में आरओ प्लांट लगाने की कवायद में अधिकारी जुटे हैं। जल्द ही गांवों का चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

-
दिव्यांग, निराश्रितों को निशुल्क पानी मिलेगा
ग्रामीण इलाकों में निवास कर रहे लोगों को स्वयं सहायता समूह की महिलाएं 10 रुपये प्रति केन की दर से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएंगी। इसमें अलावा यदि कोई दिव्यांग है, असहाय एवं निराश्रित व्यक्ति है तो उन्हें निशुल्क पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

वर्जन:
जिले के हर ब्लॉक में 10-10 गांवों में आरओ प्लांट लगाया जाएगा। इसका संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। महिलाएं बाजार से कम दर पर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराएंगी। शीघ्र ही गांवों का चयन कर इसे मूर्त रूप दिया जाएगा। - एमजी रवि, जिला प्रबंधक, एनआरएलएम- सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें