फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कोयला कामगारों ने किया जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। कोयला क्षेत्र में 11 वें वेतन समझौता लागू नहीं होने से कोयला कामगारों में रोष बढ़ता जा रहा है। वेतन समझौते सहित अन्य मसलों को लेकर मंगलवार को कोयला कामगारों ने एनसीएल के महाप्रबंधक कार्यालयों पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कार्यक्रम भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ ने मंगलवार एनसीएल की सभी कोयला क्षेत्रों में आयोजित किया था। इस दौरान 11 वें वेतन समझौते सहित अन्य मांगों के समर्थन में महाप्रबंधक कार्यालयों समक्ष जमकर प्रदर्शन करते हुए कोयला सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के द्वारा ज्ञापन में कहा कि कोल इंडिया/सिंगरेनी में कार्ययत कोयला श्रमिकों के 11वें वेतन समझौता जेबीसीसीआई 11 गठन होने के 19 महीना में आठ बैठक हुई लेकिन नतीजा सिफर रहा। यह प्रबंधन की वेतन समझौता के प्रति उदासीन मन:स्थिति प्रकट करता है। एक जुलाई 2021 से वेतन समझौते की अवधि प्रारंभ हो चुकी है 19 महीने बीत जाने के उपरांत मात्र एक बिंदु एमजीबी पर ही श्रमसंघी व प्रबंधन के बीच आपसी सहमति बन पाई। शेष भत्ते, सामाजिक सुरक्षा, पर्क, छुट्टियां, रिटायरमेंट बेनिफिट अधर में लटका हुआ है। जिससे संगठन में नाराजगी है बिकेकेएमएस संगठन द्वारा बीना परियोजना स्टाफ अधिकारी कार्मिक पीके श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान मुख्य रूप से बिकेकेएमएस महामंत्री मनोज सिंह, पीएल पटेल, धर्मजीत सिंह, सुरक्षा प्रभारी देवपाल साईं, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें