नगर स्थित आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित वोर्टेक्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता में चौथे दिन सोमवार की रात संन्यासी क्लब ओबरा और आरएन बिल्ली के बीच मैच खेला गया।इसमें बिल्ली की टीम ने 97 रनों से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरएन क्लब की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों 3 विकेट खोकर 120 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी संन्यासी क्लब ओबरा की शुरुआत बेहद खराब रही। पूरी टीम 8 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर मात्र 22 रन ही बना सकी और आर एन बिल्ली की टीम ने यह मैच 97 रनों से जीत लिया। आरएन बिल्ली के आकाश पटेल को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। इसके पूर्व मैच मुख्य अतिथि पूर्व ग्राम प्रधान बिल्ली मारकुंडी महेश जायसवाल ने मैदान पर पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।