फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगा नियंत्रण का फोर्स ने किया रिहर्सल

Sat, 14 Nov 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
रिहर्सल की अगुवाई कर रहे सदर एसडीएम हर्षदेव पांडेय और सीटी क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद ने मातहतों को अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिंहित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौेक से दंगा नियंत्रण योजना के तहत फोर्स ने रिहर्सल किया।
विज्ञापन


एसडीएम, सीओ की अगुवाई में शहर कोतवाल अबरार अहमद, करमा थानाध्यक्ष केडी यादव, पन्नूगंज एसओ प्रदीप सिंह चंदेल, शाहगंज एसओ कैलाश यादव, रामपुर बरकोनिया थानाध्यक्ष फोर्स के साथ न्यू मार्केट, मेन चौक, पन्नूगंज मार्ग, महिला थाना, कचहरी तिराहे, सिविल लाइंस रोड समेत अन्य मार्गों का भ्रमण किया।

 क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद ने बताया कि दंगा नियंत्रण योजना 2015 बनाई गई है। इस योछजना का गठन अपराधिक घटनाओं से निपटने के लिए किया गया है। 

रिहर्सल में महिला थानाध्यक्ष आशाराम गोयल, राबट्र्सगंज कोतवाली के एसएसआई यूपी यादव, कस्बा चौकी प्रभारी अवधनाथ यादव, सुकृत चौकी प्रभारी गगनराज सिंह, चुर्क चौकी इंचार्ज एसपी सिंह, सब इंस्पेक्टर एसके शर्मा, राहुल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें