अनपरा। पुलिसकर्मियों के लिए एनटीपीसी रिहंद की स्वयंसेवी संस्था वर्तिका महिला मंडल समिति ने बीजपुर पुलिस को 100 हाथ से बने मास्क और 50 दास्ताने दिए। वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्ष पद्मा आयंगर ने रिहंद के लेडीज क्लब की ओर से सब-इंस्पेक्टर, बीजपुर को मास्क सौंपे। आयंगर के मार्गदर्शन में वर्तिका महिला मंडल के सदस्यों द्वारा स्वयं यह फेस मास्क बनाए गए हैं। लेडिज क्लब की महिलाएं लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए घर से ही मास्क बनाने का काम कर रही हैं और इस महामारी के जंग में अपना योगदान दे रही हैं। इस अवसर पर संजू रानी, आशा जर्बाडे, प्रतिभा सिंह, शीला यादव मौजूद रहीं।