वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के पटवध गांव में शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे संदिग्ध हाल में संतोष दूबे की मड़ई में आग लग गई। आग से एक जनरेटर, सबमर्सिबल का केबल, 30 हस्ती पाइप, गेहूं की फसल आदि जल गई। संतोष ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है।