फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहंद मेंे पानी की वृद्धि थमी

Wed, 24 Aug 2016 11:31 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
रिहंद डैम के जलस्तर में वृद्धि थमने के बाद अब एक ही गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
 बारिश थमने के साथ रिहंद जलाशय में पानी आने की रफ्तार कम होती जा रही है। बुधवार को शाम चार बजे तक रिहंद के चार और गेट बंद कर दिए गए। अब सिर्फ एक गेट से लगभग आठ हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जलस्तर अभी भी अधिकतम 870 फीट को बनाए रखा गया है। एक-दो दिन बारिश नहीं हुई तो इस गेट को भी बंद कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


बाणसागर बांध से 42162 क्यूसेक पानी छोड़े  जाने के बाद भी रिहंद से छोड़े जा रहे पानी में आई कमी ने सोन, रेणु, बिजुल, पांगन नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में बड़ी राहत दी है। इसके चलते सोन का भी जलस्तर खतरे के निशान से नीचे बना हुआ है। पांच दिन पूर्व लगातार बारिश के चलते जहां सोन में उफान आ गया था, वहीं रिहंद में भी तेजी से पानी बढ़ने के कारण नौ गेट खोलने पड़े थे।

मंगलवार को पानी का बढ़ाव कम हुआ तो चार गेट बंद कर दिए गए। बुधवार को पानी आना और कम हुआ तो शाम चार बजे तक चार और गेट बंद कर दिए गए। अधीक्षण अभियंता जल विद्युत शैलेश सिंह और अधिशासी अभियंता आरएनएस यादव ने बताया कि स्थिति पर नजर बनी हुई है। पानी आना काफी कम हो गया है, लेकिन फिर से बारिश शुरू होने पर  दिक्कत न होने पाए, इसके लिए अभी एक-दो दिन और गेट खुला रख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें