फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रिहंद बांध के फाटक बंद, सभी छह टरबाइन चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। पिपरी स्थित रिहंद बांध के सभी फाटक शुक्रवार की दोपहर 12 बजे बंद हो गए। लगातार पांच दिन तक फाटक खोलकर पानी निकालने के बाद जलस्तर 867.1 मीटर पर आ गया है।
विज्ञापन

बीते सोमवार को इस वर्ष दूसरी बार बांध के फाटक खोले गए थे। सुबह एक फाटक खोला गया था, मगर पानी की आवक कम न होने पर धीरे-धीरे कुल सात फाटकों को खोलकर पानी निकाला जा रहा था। शुक्रवार की दोपहर बांध का जलस्तर 867.1 फीट पर पहुंचने पर बांध का अंतिम फाटक भी बंद कर दिया गया। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि बुधवार की रात 10 बजे से एक फाटक खुला हुआ था, जिसे शुक्रवार की दोपहर 12 बजे बंद कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि बांध पर बनी सभी 6 टरबाइनें चल रही हैं, जिससे लगभग 15 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। उन्होंने बताया कि अभी बारिश का मौसम चल रहा है और जलस्तर बढ़ने पर एक बार फिर बांध के फाटक खोले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें