फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में हुआ खुलासा, लाभार्थियों को गैस एजेंसी संचालक नहीं दे रहे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कुछ गैस एजेंसी संचालक उज्ज्वला योजनान्तर्गत सभी पात्रों को गैस कनेक्शन नहीं दे रहे हैं। इसकी शिकायत मिलने पर डीएम टीके शिबू ने आपूर्ति विभाग से जांच कराया। आपूर्ति निरीक्षक की जांच में दो गैस एजेंसी संचालकों द्वारा कनेक्शन न देने की पुष्टि हुई। डीएसओ ने गैस एजेंसी संचालकों को तत्काल देने का निर्देश दिया है। क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी की अगुवाई में जांच टीम भी गठित कर दी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों डीएम को शिकायत प्राप्त हई थी कि ओबरा तहसील क्षेत्र केरहने वाले कुछ लोगों को उज्ज्वला योजनान्तर्गत गैस का कनेक्शन नहीं दिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने डीएसओ से शिकायत की जांच कर रिपोर्ट मुहैया कराने का निर्देश दिया। डीएसओ ने उक्त शिकायत की जाँच पूर्ति निरीक्षक ओबरा से करायी गयी तो सही निकली। डीएसाओ ने संबंधित गैस एजेंसी संचालकों को दोनों शिकायतकर्ताओं को गैस सिलेण्डर एवं अन्य सामग्री देने का निर्देश दिश है। डीएसओ ने डीएम को रिपोर्ट भेजकर अवगत कराया है कि उक्त दोनों गैस एजेन्सियों द्वारा स्वीकृत उज्ज्वला गैस कनेक्शन का वितरण लाभार्थियों के न किया जाना आपत्तिजनक है। आगे लिखा है कि क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, मुख्यालय की अध्यक्षता में नोडल अधिकारी उज्ज्वला योजना, सोनभद्र एवं पूर्ति निरीक्षक ओबरा द्वारा जाँच दल गठित करते हुए उक्त दोनों गैस एजेन्सी द्वारा उज्ज्वला योजनान्तर्गत स्वीकृत किये गये गैस कनेक्शन के सापेक्ष वितरित किये गये नि:शुल्क गैस कनेक्शनों की जाँ / सत्यापन करने के लिए निर्देशित किया गया है। बता दें कि कई पात्रों को कनेक्शन समेत अन्य सामग्री नहीं मिली है, गहनता से जांच होने पर सच्चाई खुलकर सामने आ जाएगी।
गैस एजेन्सियों द्वारा स्वीकृत उज्ज्वला गैस कनेक्शन का वितरण लाभार्थियों के न किया जाना आपत्तिजनक है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, मुख्यालय की अध्यक्षता में टीम गठित कर दी गई है। गौरी शंकर शुक्ला जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें