फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, उठाई पुरानी पेंशन की आवाज

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज आदर्श इंटर कालेज में सेवानिवृत्त शिक्षक का सम्मान करते अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाध - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रदेशीय आह्वान पर अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में रिटायर्ड शिक्षकों को सम्मानित किया गया। आदर्श इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में नई व पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अटेवा जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में मंडलीय मंत्री रामगोपाल यादव ने कहा कि सरकार के पास अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए पैसे नहीं हैं। नरसिंह ने कहा कि नई पेंशन योजना बाजार आधारित योजना, जिसमें वित्तीय जोखिम बहुत ज्यादा है।
लल्लन सिंह ने कहा कि जब देश गरीब था तब कर्मचारियों को पेंशन देने में सक्षम था लेकिन आज जब हम दुनिया के सबसे बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में गिने जा रहे हैं तो पेंशन के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ज्योति गुप्ता को पेंशन कर्मचारियों का हक बताया। अध्यक्षता आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार मौर्य ने की।
विज्ञापन

सभी शिक्षक-कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन के लिए अंतिम दम तक लड़ने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर बाबूराम, आनंद, तेजबली सिंह, ओमप्रकाश सिंह, कमलदेव, मोती चंद, उमाशंकर, रमा यादव, भगीरथ राम आदि मौजूद रहे। संचालन रविप्रकाश सिंह मौर्य ने किया। इस दौरान अटेवा संगठन का विस्तार करते हुए गोपाल सिंह कुशवाहा को जिला संयुक्त मंत्री और राजकुमार उपाध्याय को जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सह प्रभारी मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें