फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलू और प्रियंका ने जीता क्रॉस कंट्री रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
तियरा स्थित विशिष्ट स्टेडियम में गांधी जयंती पर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन हुआ। पांच किमी लंबी इस दौड़ में प्रतिभागियों ने स्टेडियम के चक्कर लगाए।
विज्ञापन

उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम सदर रमेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। बालक वर्ग में 45 और बालिका वर्ग में 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सबसे तेज दौड़ लगाते हुए बालक वर्ग में गोलू यादव प्रथम, सत्यम कुमार द्वितीय, राममूरत सिंह तृतीय, सूर्या यादव चतुर्थ, दीपक पंचम और रामप्रवेश षष्ठम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वहीं बालिका वर्ग में प्रियंका पटेल ने बाजी मारी। द्वितीय वंदना, तृतीय जगवंती, चतुर्थ कनिष्का, पंचम आरती और सांत्वना पुरस्कार यशु मौर्या को मिला। जिला क्रीड़ा अधिकारी डीपी सिंह ने आभार जताया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी शशिभूषण शर्मा, एथलेटिक्स कोच ओमकार नाथ, तीरंदाजी कोच महेंद्र प्रताप सिंह, रितेश दास, जीनत आरा, प्रदीप अग्रहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें