सोनभद्र। सदर तहसील सभागार में शनिवार को राजस्व कर्मियों के कार्यों की सदर एसडीएम यमुना धर चौहान ने समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भूमि विवादों को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण करें। इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
उपजिलाधिकारी यमुना धर चौहान ने कहा कि कानूनगो और लेखपाल अपने-अपने क्षेत्र के जमीनी संबंधित प्राप्त होने वाले शिकायती पत्रों का मौके पर जाकर जांच कर निस्तारण करें। उनके स्तर से विवादों का हल नहीं होता है तो वे नायब तहसीलदार, तहसीलदार और जरूरत पडने पर उन्हें अवगत कराएं। ताकि समय रहते मामले कानिस्तरण किया जा सकें। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की समस्याओं को खुद का समझा कर उसे दूर कराने का प्रयास करें। ग्रामीणों को जागरूक भी करें, ताकि विवाद लोग न करें। कहा कि कार्य के प्रति संजीदगी न दिखाने वाले कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई होगी। इसके लिए वे लोग स्वंय जिम्मेदार होंगे। तहसीलदार सुनील कुमार, नायब तहसीलदार तनुजा निगम आदि मौजूद रहे।