फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि बाल्मीकि के मार्ग पर चलने का संकल्प

Thu, 05 Oct 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
बाल्मीकि जयंती के मौके पर मौजूद छात्र व छात्राएं।
विज्ञापन
जिले में गुरुवार को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद पार्क  में भाजपा की ओर से महर्षि वाल्मीकि का जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर मार्ल्यापण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला संयोजक अजीत रावत ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण महाकाव्य है। महर्षि वाल्मीकि कार जन्म नागा परिवार में हुआ था। महर्षि बनने से पहले वाल्मीकि रत्नाकर के नाम से जाने जाते थे। कहा कि रामायण हमें सत्य और कर्तव्य से परिचित कराता है। हिंदू वाहिनी के जिला संयोजक राजेश कुमार उर्फ बल्ला, अभिषेक गुप्ता, ध्रुवकांत द्विवेदी, ओम प्रकाश, अजय रावत, मायालाल, राजेश शुक्ला, जितेंद्र, महेंद्र, अमरजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें