राबर्ट्सगंज नगर में कैरल सांग के जरिए प्रभु यीशु के जन्मदिवस का संदेश शुक्रवार की शाम से दिया जाने लगा। ईसाई लोग घर-घर जाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं।
सिस्टर जे. वालर के मुताबिक वह लोग क्रिसमस की तैयारियाें में जुटी हुई हैं। कैरल सांग के जरिये प्रभु यीशु के जन्मदिवस का संदेश समुदाय के घर-घर जाकर दे रही हैं।
सिस्टर रेजी ने प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने के लिए ईसाई समाज के लोगाें को संकल्प दिलाया। इस मौके पर फादर बैप्टिस्ट डिसोजा, जे वालर, लारेंस एंथोनी, सीमा वालर, पप्पू, फादर चार्ल्स डी अल्मेडा मौजूद रहे।