फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबी के कटाव से सहमे गांव के रहवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। बुधवार सुबह से जारी झमाझम बारिश के बीच एनसीएल के ओवर बर्डन (ओबी/अधिभार) से हो रहे कटाव से रहवासी क्षेत्रों के लोग सहम गए हैं। बरसात के चलते शक्तिनगर-वाराणसी हाइवे पर राजकिशन बस्ती के पास भारी जल जमाव के वजह से वाहनों की आवाजाही भी बाधित हुई। इसी तरह कई नीचले इलाके जलमग्न हो गए।क्षेत्र में कई दिनों से शुरू बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार भोर से जारी बरसात का क्रम पूरे दिन चलता रहा।
विज्ञापन

इसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। राजकिशन बस्ती के पास पावर प्रोजेक्ट के रेल पथ के नीचे से गुजरे हाइवे पर आधे किलोमीटर के दायरे में पानी जमा हो गया इसके चलते वाहनों की आवाजाही में परेशानी खड़ी हुई। काफी वाहनों ने वैकल्पिक रास्ते के जरिए गंतव्य तय किया। सबसे डरावनी तसवीरें एनसीएल के अधिभार डंपों से उभरी। लगातार जारी बारिश की वजह से अधिभार के ढेरों से हो रहे कटाव के कारण आसपास के लोग खौफजदा हो गए हैं। बताते चलें कि एनसीएल खड़िया कोयला क्षेत्र के ओबी डंप के नीचे पावर व कोल प्रोजेक्ट द्वारा बसाया गया पुनर्वास गांव चिल्काडांड, दीया पहरी, निमियाडांड, खड़िया गांव का नाई टोला के साथ खड़िया बाजार के कई हिस्से हैं जिनको ओबी खिसकने से नुकसान पहुंच सकता है। बीते सालों में बारिश के दिनों में हुई घटनाओं पर नजर डालें तो बारिश के पानी के संग फिसली एनसीएल की ओबी ने बड़ी तबाही मचाई थी। यही वजह है कि ओबी ढेर के आसपास मौजूद रहवासी क्षेत्रों के लोगों में भय व्याप्त है। यह अलग बात है कि एनसीएल प्रबंधन मानसून को लेकर सभी व्यवस्था दुरुस्त करने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें