कोलकाता में दुष्कर्म और हत्याकांड के मामले मेें रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल की बीच सोमवार को भी मरीज परेशान रहे। मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल में सभी रेजिडेंट चिकित्सक अस्पताल से गायब रहे।
तो दूसरी ओर 12 बजे तक की ओपीडी में वरिष्ठ चिकित्सक भी अस्पताल नहीं पहुंचे। पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में शुक्रवार से रेजिडेंट डॉक्टरों प्रदर्शन जारी हैं।
सुबह दस बजे तक कोई भी रेजिडेंट डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुुंचा। तो वहीं तीन वरिष्ठ चिकित्सकों और वीआईपी ड्यूटी में लगे चिकित्सक के अलावा कोई चिकित्सक नहीं पहुंचा। जबकि जिला अस्पताल के अधीन और मेडिकल कालेज के अधीन वरिष्ठ और जूनियर चिकित्सक और प्रोफेसरों समेत कुल 40 से अधिक चिकित्सक तैनात हैं।
इस मौके पर सोमवार को मामले की पड़ताल की गई तो जिला अस्पताल में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसएस पांडेय पहुंचे थे। जाे कुछ देर इमरजेंसी में ड्यूटी के बाद ओपीडी में मरीजों को देखते रहे। वहीं दंत विभाग में दो एसआर ड्यूटी करते मिले।
फिजिशियन राहुल वार्ड में मरीजों को देखते मिले। इनकी उप राज्यपाल को लेकर वीवीआईपी ड्यूटी लगी थी। वहीं मरीज इधर-उधर भटक रहे थे। अधिकांश ओपीडी कक्ष से दस बजे तक चिकित्सक नहीं पहुंचे थे। बाद में भी स्थिति ऐसी ही रही।