फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर खोदे गए गड्ढों से नाराज रहवासियों ने किया चक्काजाम

विज्ञापन
ओबरा में सड़क खोदे जाने का विरोध करते रहवासी - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय तापीय परियोजना कॉलोनी परिसर क्षेत्र के सेक्टर आठ तथा नौ में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन के लिए सड़क पर खोदे गए गड्ढे कॉलोनी वासियों के लिए बरसात में काल साबित हो रही है। सड़क पर खोदे गए गड्ढों के विरोध में मंगलवार को दोपहर दो बजे स्थानीय रहवासियों ने चक्काजाम कर नारेबाजी किया। चक्काजाम होने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस के समझाने पर जाम खुला।
विज्ञापन

चक्काजाम कर रहे लोगों का कहना था कि सोमवार को सेक्टर नौ में पाइप लाइन बिछाए जाने के लिए कार्यदाई संस्था इंजीनियरिंग प्लस ने सड़क को खोदकर मिट्टी को बेतरतीब रख दिया है। बरसात होने पर मिट्टी पूरे सड़क सहित आसपास के क्षेत्रों में बह रही है। धनबाद मंडल रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति सदस्य बृजेश पांडेय का चार पहिया वाहन भी फंस गया और बाइक सवार गिरकर चोटहिल हो रहे है। इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर कार्य रुकवा दिया। लोगों ने परियोजना प्रबंधन से मांग किया कि पाइप लाइन का कार्य करा रही फर्म के जिम्मेदारों से सड़क पर खोदकर कर फेंकी गई मिट्टी को साफ कराया जाए। ताकि परियोजना कर्मी व रहवासी दैनिक दिनचर्या की पूर्ति आसानी से कर सकें। अन्यथा की स्थिति में रहवासी आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने को बाध्य होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी परियोजना प्रबंधन की होगी। जाम की सूचना मिलते ही ओबरा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराई, करीब डेढ़ घंटे बाद 3.30 बजे जाम खुला। इस मौके पर विरेश सिंह, सुखनंदन चौरसिया, संजय सिंह चंदेल, दिनेश शुक्ला, नीरज, अरविंद, रोहित, विक्की, मनीष कुमार, विवेक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें