फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेफ्टी टॉक के जरिए दिया बचाव का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के समस्त कोयला क्षेत्र खदान एवं आवासीय परिसरों में बैनर, पोस्टर, लाउड स्पीकर तथा फ़ैमिली काउन्सेलिंग इत्यादि माध्यमों से कोविड 19 से बचाव एवं नियंत्रण की जानकारी को सभी के साथ साझा करने की मुहिम को तेज कर दिया है। इसी क्रम बुधवार को एनसीएल के निगाही क्षेत्र के आवासीय परिसर के घरों में जाकर कर्मियों के परिवारजनों को कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बारे में बताया गया तथा इससे बचाव के उपाय भी समझाए गए। इसी प्रकार बुधवार को एनसीएल के कृष्णशिला क्षेत्र में गाड़ी से घूम घूम कर लाउड स्पीकर के माध्यम से सभी से बिना किसी आवश्यक कार्य के घर से न निकलने, मास्क का उपयोग करने तथा हाँथों को धुलते रहने का आग्रह किया गया 7जयंत क्षेत्र ने कोरोना के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को सेफ़्टी टॉक के माध्यम से खदान में कर्मियों को कोरोना के खतरों से सचेत किया तथा बचाव जे उपयों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें