फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी कारागार से फरार तीनों बंदी गिरफ्तार

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज स्थित आश्रय शेल्टर हाऊस बना अस्थाई जेल। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में पुलिस चौकी के समीप स्थित शेल्टर हाउस में बने अस्थायी कारागार से मंगलवार की रात तीन बंदी पुलिस कर्मियों को चमका देकर खिड़की के रास्ते फरार हो गए। नायब तहसीलदार तनुजा निगम की तहरीर पर केस दर्ज कर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 24 घंटे के भीतर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उधर, एसपी आशीष श्रीवास्तव ने ड्यूटी पर तैनात चार पुलिस कर्मियों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय स्तर पर जांच भी शुरू करा दी है। जांच की जिम्मेदारी सीओ को सौंपी गई है। कुछ दिन पहले गुरमा स्थित जिला कारागार परिसर के 17 लोगों की जांच रिपोर्ट पाजी़टिव आई थी। इनमें आठ बंदी और नौ जेलकर्मी शामिल थे। जेल परिसर में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका पर राबर्ट्र्सगंज में अस्थायी कारागार बनाया गया है। यहां चार-पांच दिन पहले से नए बंदी भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। यहां तमंचे के साथ गिरफ्तार शक्तिनगर निवासी वाजिद, डाला निवासी संदीप शर्मा के अलावा पाक्सो एक्ट में दुद्धी निवासी शिवनाथ यादव को भी बंद किया गया था। उक्त तीनों बदी मंगलवार की रात करीब 1.20 बजे कारागार के भूतल कमरे के पूर्वी हिस्से के खिड़की का राड काटकर मोड़ दिए और इसके बाद खिड़की के रास्ते फरार हो गए। रात में ही एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम यमुना धर चौहान, एसडीएम कृपा शंकर पांडेय, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, नायब तहसीलदार तनुजा निगम, कोतवाल अंजनी कुमार राय कारागार पहुंच कर वहां तैनात पुलिस कर्मियों से बंदियों के भागने के बारे में जानकारी ली। एसपी ने सभी थानों और पुलिस चौकियों के अलावा स्वाट और एसओजी टीम को खोजबीन में लगा दिया। मंगलवार की शाम तक पुलिस ने फरार तीनों बंदियों को गिरफ्तार कर लिया गया। राबर्ट्र्सगंज नगर में स्थित अस्थायी कारागार से फरार बंदी वाजिद, संदीप शर्मा और शिवनाथ यादव को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। लापरवाही में पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल लालचंद्र सरोज, कांस्टेबल सुनील, अजीत और सदर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल काशीनाथ को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है। सीओ की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें