फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस आज, सुरक्षा कड़ी

Sun, 25 Jan 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। सुरक्षा के मद्देनजर चार प्रांतों से घिरे जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में रविवार को जवानों ने परेड का पूर्वाभ्यास किया। उधर विभिन्न विद्यालयों में भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए बच्चों ने अभ्यास किया। गणतंत्र दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस लाइन में जवानों ने परेड का  पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान तय कार्यक्रम के मुताबिक सभी जवानों को अपने-अपने निर्धारित स्थलों पर पहुंचने के लिए उच्चाधिकारियों ने निर्देशित किया।
विज्ञापन


उधर,  परेड मैदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए चिह्नित विद्यालयों के बच्चों ने देर शाम तक तैयारियों में मशगूल रहे। उधर, ऊर्जांचल में गणतंत्र दिवस मनाए जाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

परियोजनाओं, सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। अनपरा परियोजना में इं. त्रिभुवन तिवारी ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे।

सीआईएसएफ कमांडेंट एमएस यादव ने बताया कि परेड को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। इस दौरान जवानों का शौर्य प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहेगा।

इसी तरह अवधूत भगवान राम पीजी कालेज में प्राचार्य डा. पूनम सिंह, सेंट फ्रांसिस स्कूल अनपरा में प्रधानाचार्य जे डिसूजा ध्वजारोहण करेंगे।

ककरी परियोजना में महाप्रबंधक एएन पाण्डेय परियोजना कार्यालय में ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे। जबकि ककरी एकलव्य मैदान में  सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर, डीएवी पब्लिक स्कूल एवं मौलाना आजाद पब्लिक स्कूल के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन


एनसीएल कृष्णशिला परियोजना में महाप्रबंधक पीके विश्वाल फील्ड कार्यालय पर ध्वजारोहण करेगे। डीएवी बीना, डा.अंबेडकर आदर्श बाल शिक्षण संस्थान जवाहरनगर एवं बीना परियाजना इंटर कालेज में भी ध्वजारोहण के साथ रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें