फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों के शरणदाताओं की तैयार की जा रही रिपोर्ट

विज्ञापन
Naxalites - फोटो : social media
विज्ञापन
सोनभद्र। पिछले पांच माह में छत्तीसगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े 24 से अधिक नक्सलियों ने वहां के नक्सलियों के तार यूपी के विभिन्न जिलों से जुड़े होने की जानकारी दी है। इसके आधार पर वहां की पुलिस अब सोनभद्र सहित सूबे के अन्य जिलों में नक्सलियों के शरणदाताओं की रिपोर्ट तैयार करने में जुट गई है। इसी कड़ी में सोमवार को छत्तीसगढ़ पुलिस की एक टीम जिले में भी पहुंच गई और जिले के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर नक्सलियों को पनाह देने वालों की कुंडली तैयार करने में जुटी रही। मिर्जापुर, चंदौली के लिए भी वहां की एक टीम रवाना होने की बात बताई जा रही है।   
विज्ञापन

गौतरलब हो कि छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड की सीमा को स्पर्श करने वाले सोनभद्र में वर्ष 1995 से 2009 नक्सलियों का बोलबाला रहा है। वर्ष 2012 से जिले में नक्सली गतिविधियां नगण्य रही हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार अब फिर से नक्सली यूपी के सीमावर्ती जिलों में अपना वर्चस्व कायम करने के फिराक मेें लगे हुए हैं। उधर, पिछले कई माह से झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार पुलिस नक्सलियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाए हुए है। अभियान के तहत गत सात अक्तूबर को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के मनपा जंगल में पुलिस ने 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। पकड़ी गई महिला नक्सली मड़वी देवी, मीडियम लखमे, मुचाकी हिमड़ा, दूधी हूंगा, बंजामी नंदा, मांडवी सिंगा, बजाम हूंगा, माड़वी आयता, माड़वी भीमा, माड़वी पोज्जा, सोढ़ी गंगा, माड़वी हड़मा, माड़वी भीमा, मड़कम केशा, मुचाकी इरेश एवं मुचाकी आयता के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पूछताछ के दौरान उनका चालान कर दिया गया है। इनके अलावा दस से अधिक नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
छत्तीसगढ़ पुलिस ने खूंखार नक्सलियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उन्होंने सोनभद्र में पूर्व में नक्सलियों को संरक्षण देने वालों के नामों का खुलासा किया है। नक्सलियों ने कितनी सही जानकारी दी है इसकी जांच करने के लिए सोमवार को छत्तीसगढ़ के एक दोरागा, दो सिपाही सादे पोशाक में मांची, रायपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर जांच करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें