रेणुका बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में ग्रामीणों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर रेणुका नदी को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। इसके तहत शनिवार को राखी पुल के समीप रेणु नदी के सफाई के अभियान का शुभारंभ हुआ। सफाई अभियान के तहत समिति के संयोजक विश्वनाथ पांडेय के नेतृत्व में दर्जनभर ग्रामीणों ने नदी में एकत्रित कपड़ा नदी से बाहर निकाला। पांडेय ने बताया कि परियोजना की राख की वजह से यह नदी दिन-प्रतिदिन जहरीला होता जा रहा है। नदी में राख भर जाने से नदी के अस्तित्व को खतरा दिखने लगा है। राख की वजह से नदी का किनारा दलदल हो गया है। इस कारण जानवर जब नदी में पानी पीने के लिए जाते हैं तो अक्सर दलदल में फंस जाते हैं। ग्रामीणों के बार-बार मांग करने के बावजूद परियोजना प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। सफाई अभियान में प्रमुख रूप से नचक यादव, शाहिद अली, राम विलास दूबे, सीताराम, लगड़ू, दयाराम, राजेश आदि मौजूद रहे।