फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेनू चौधरी खाड़पाथर की चुनी गईं बीडीसी

Tue, 23 Feb 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर ब्लॉक की एक मात्र क्षेत्र पंचायत सीट खाड़पाथर पर हुए उप चुनाव की मंगलवार को हुई मतगणना में रेनू चौधरी बीडीसी चुनी गईं। रेनू चौधरी ने शिल्पा को 144 मतों से शिकस्त दी। दुद्धी एसडीएम डॉ. विश्राम सिंह और निर्वाचन अधिकारी बीडीओ आशाराम पटेल ने संयुक्त रूप से विजयी प्रत्याशी रेनू चौधरी को प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन



म्योरपुर ब्लॉक की खाड़पाथर ग्राम पंचायत में क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय कुमार की मौत हो गई थी। इसके चलते यह पद रिक्त हो गया था। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से उप चुनाव की घोषणा के बाद इस सीट पर दो महिला प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। 21 फरवरी को मतदान कराया गया था।


1362 मतदाताओं में से 578 मतदाताओं ने वोट दिए थे। उप चुनाव के निर्वाचन अधिकारी बीडीओ आशाराम पाटेल के समक्ष स्ट्रांग रूम का ताला खोलकर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।
विज्ञापन



मतगणना का जायजा लेने दुद्धी एसडीएम डॉ. विश्राम सिंह मौजूद रहे। एक घंटे बाद ही मतगणना संपन्न हो गई। निर्वाचन अधिकारी बीडीओ आशाराम पटेल ने बताया कि रेनू चौधरी को 357 मत और शिल्पा को 212 मत मिले। इसके अलावा नौ मत रद्द हो गए। इस प्रकार से रेनू चौधरी को 144 मतों से विजयी घोषित किया गया।


मतगणना के दौरान पिपरी एसओ भारत भूषण तिवारी, म्योरपुर एसओ इंद्रभूषण यादव सहित पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर श्याम बिहारी, ब्रजभूषण यादव, श्रीप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें