फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट के दायरे में आ रहे हैंडपंप को हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय हवाई अड्डे के निर्माण में हैंडपंप को हटाने के लिए रविवार को बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लोगों ने हैंडपंप खुलवाकर अलग कराया। इस दौरान हैंडपंप के जगह दूसरा हैंडपंप स्थापित करने के भी स्थल का चयन किया गया।
विज्ञापन

हवाई अड्डे की जद में आ रहे हैंडपंप को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की जा रही थी। ग्रामीण जब तक हैंडपंप स्थापित नहीं किया जाता तब तक चालू रखने की मांग कर रहे थे। इससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था। काम की गति धीमी होने के वजह से एयरपोर्ट के लोगों ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में इसे खाली कराने की बात उच्चाधिकारियों से कही। इस पर तहसीलदार बृजेश वर्मा की अगुवाई में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर विवेक चंद्रवंशी, थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार त्रिपाठी और बीडीओ नीरज तिवारी रविवार को म्योरपुर पहुंचे। बीडीओ ने कहा कि सोलर वाटर पंप की स्थापना पूर्व में ही कर दी गई है। ऐसे में हैंडपंप न हटाने की मांग गलत है। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया कि उनके लिए अलग से सार्वजनिक स्थल पर हैंडपंप की स्थापना कर दी जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने सहमति जताते हुए हैंडपंप हटाने की बात कही।वीडियो रिकॉर्डिंग के बाद हैंडपंप को हटवा दिया गया। इस मौके पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लोगों के अलावा राजस्व, विकास व पुलिस विभाग के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें