चोपन ब्लाक के बिल्ली-मारकुंडी गांव में शुक्रवार को जन कल्याण शिविर लगाया गया। बीडीओ करुणाकर अदीब ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
कहा कि शासन से गरीबों के लिए ढेर सारी योजनाएं चलाई जा रही हैैं। सेक्रेटरी, एडीओ पंचायत और प्रधान सामूहिक रूप से पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य करें।
शासन के मंशानुसार कार्य न करने वालों को लापरवाह मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राशन कार्ड, आधार कार्ड, नालीे, सड़क बनाने, खड़ंजा लगाने, भूमि हीनों को आवासीय पट्टा दिलाने के लिए दर्जनों आवेदन प्राप्त हुए। बीडीओ ने आवेदनों का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।