फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लक्ष्य के सापेक्ष 40 फीसदी लाभार्थी आयुष्मान कार्ड से वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में स्वास्थ्य विभाग के मनमाने रवैए के कारण चार लाख से अधिक लोग आयुष्मान भारत योजना के लाभ से वंचित हैं। उन्हें अब तक कार्ड नहीं मिल पाया है, जबकि ये लोग लाभार्थी सूची में भी शामिल हैं।
विज्ञापन

आदिवासी बहुल और अति पिछड़े जिले बड़ी आबादी गरीबी का दंश झेल रही है। जिनके लिए महंगे इलाज करा पाना संभव नहीं हो पाता है। ऐसे जरूरतमंदों का भी बेहतर उपचार हो इसके लिए कुछ वर्ष पूर्व 10 लाख 62 हजार से अधिक गरीबों को आयुष्मान भारत योजना के तहत चयनित किया गया था। हालांकि इन गरीबों को पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा देने में जिले में रफ्तार धीमी है। आंकड़ों पर गौर करें तो एक जूून तक 620376 लोगों का ही कार्ड बना है। जबकि चार लाख 42 हजार से अधिक लोगों कार्ड से वंचित हैं। इससे जरूरत के समय उन्हें उपचार नहीं मिल पा रहा है। जिले में पंचायत सहायक से लेकर स्वास्थ्य कर्मी तक कार्ड बनाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि जिले में हजारों की संख्या में लोगों का आयुष्मान के जरिए उपचार हुआ है। सभी लाभार्थियों को कार्ड मिले। इस पर विशेष जोर है। आगे अभियान चलाकर लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें