फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फायर ड्रिल एवं रेस्क्यू प्रतियोगिता में रिडक्शन प्लांट की टीम रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडाल्को रेणुकूट में चल रहे 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन सेफ्टी ग्राउंड में फायर ड्रिल एवं रेस्क्यू प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में अल्युमिना रिडक्शन, फैब्रिकेशन एवं यूटिलिटीज विभागों की चार टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में रिडक्शन प्लांट की टीम के चंद्र प्रताप, विशाल गिरि एवं पीयूष मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। यूटिलिटीज की टीम से पुनीत संखोलिया, विघ्नेश्वर शर्मा एवं निराला सिंह ने द्वितीय स्थान तथा फैब्रिकेशन प्लांट की टीम से प्रभात पटेल, रणविजय सिंह एवं नंदन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में (से.नि) कर्नल रोहित शर्मा, विजय व्यास एवं डॉ.धर्मेन्द्र मिश्रा शामिल रहे।संचालन कैलाश प्रधान एवं पार्थ पुरवार ने किया। विजेताओं की घोषणा फायर एवं सेफ्टी विभाग के प्रमुख जय तिवारी ने की। प्लांट के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इसी क्रम में सुरक्षा कविता प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें चार विभागों के कुल सात प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने प्रस्तुत सुरक्षा विषयक रचनाओं को दर्शकों ने खूब सराहा। प्रतियोगिता में रिडक्शन प्लांट के पप्पू यादव ने प्रथम स्थान, यूटिलिटीज विभाग के सुरेश खरवार ने द्वितीय स्थान तथा फैब्रिकेशन प्लांट के संतोष मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन सुशील पांडेय ने किया। निर्णायक मंडल में यशवंत कुमार, विजयकांत दुबे, एसके ब्रह्मचारी, बिजॉय सिंह एवं सुनीलकांत पांडेय शामिल रहे। इन आयोजनों के माध्यम से कर्मचारियों में आपदा प्रबंधन, त्वरित प्रतिक्रिया एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित ये कार्यक्रम संयंत्र में सुदृढ़ सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें