फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवीं इकाई ट्रिप होने से उत्पादन घटा

Wed, 23 Nov 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
2630 मेगावाट वाली अनपरा परियोजना की पांच सौ मेगावाट वाली पांचवीं इकाई बुधवार को दोपहर बाद ब्वायलर ट्यूब लीकेज के चलते ट्रिप कर गई। इससे परियोजना का उत्पादन लुढ़ककर 13 सौ मेगावाट के इर्द-गिर्द आ गया। उधर, 210 मेगावाट वाली पनकी परियोजना की दोनों इकाइयां ट्रिप होने से वहां उत्पादन शून्य हो गया। इससे ऊर्जा जगत में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

 परियोजना की 210 मेगावाट वाली तीसरी और पांच सौ मेगावाट वाली सातवीं इकाई अनुरक्षण के चलते पहले से बंद है। 210 मेगावाट वाली पहली, दूसरी, पांच सौ मेगावाट वाली चौथी, पांचवीं, छठवीं इकाई से उत्पादन लिया जा रहा हे। इन इकाइयों से पिछले कई दिनों से 18 सौ मेगावाट के आस-पास बिजली उत्पादन बना हुआ था। बुधवार को दोपहर बाद अचानक ट्यूब लीकेज के चलते पांच सौ मेगावाट की पांचवीं इकाई ट्रिप कर गई। उधर, सीजीएम अनपरा त्रिभुवन तिवारी ने बताया कि ट्रिप इकाई को उत्पादन पर लाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। दो से तीन दिन में इकाई को उत्पादन पर आने की पूरी उम्मीद है। तीसरी, सातवीं इकाई के बारे में बताया कि दोनों इकाइयों को जल्द उत्पादन पर लेने के प्रयास जारी है। पूरी कोशिश है कि जल्द से जल्द अनुरक्षण कार्य पूर्ण हो जाए।  अनपरा की बिजली प्रदेश में सबसे सस्ती है, इसलिए जब यहां की कोई इकाई ट्रिप होती है तो शक्ति भवन तक बेचैनी की स्थिति बनने लगती है। चूंकि अनपरा की दो इकाइयां पहले से बंद है, इसलिए पांचवीं इकाई को जल्द से जल्द उत्पादन पर लाने को लेकर कवायद जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें