फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जिला पंचायत के नाम पर हो रही थी वसूली, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। खनिज लदे वाहनों से अवैध वसूली का नया मामला सामने आया है। ओबरा-चोपन मार्ग पर बग्घा नाला के पास कुछ लोग लाठी-डंडे के बल पर ट्रकों को रोककर वसूली कर रहे थे। जिला पंचायत के शुल्क के नाम पर चल रही वसूली की तस्वीरें वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह ने बताया कि ओबरा थाना क्षेत्र के बग्घा नाला के पास कुछ प्राइवेट लोग खनिज लदे वाहनों से जिला पंचायत के नाम पर लाठी लेकर अवैध वसूली कर रहे थे। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर किसी ने वायरल कर दी। जिसपर ओबरा पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अभय सिंह, सनी सिंह, लाल साहब मेवाती निवासी चोपन बैरियर थाना चोपन बताया के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों का संबंधित धारा में चालान कर दिया। अवैध वसूली के इस मामले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि सरकार की छवि खराब करने के लिए कुछ लोग साजिश के तहत ऐसा कार्य कर रहे हैं। इस मामले में कुछ अधिकारियों की भी मिलीभगत है, जिसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें