फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आयुष्मान मरीजों से वसूली, सीईओ को भेजी गई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। छपका स्थित पंचशील मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों से इलाज के नाम पर पैसे लिए जाने का मामला सामने आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रमेश कुमार मिश्र के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच में ऐसे तीन प्रकरणों की पुष्टि की है। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही और निर्धारित गाइडलाइन के उल्लंघन का आरोप है। प्रदेश के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (आयुष्मान) को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है। जांच में पाया गया कि रामानंद नामक एक लाभार्थी ने आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद इलाज के लिए 50 हजार रुपये दिए जाने की शिकायत की थी। कमेटी द्वारा 31 अगस्त को अस्पताल का निरीक्षण करने पर पता चला कि रामानंद से 15 हजार रुपये लिए गए थे और इसके बावजूद टीएमएस पोर्टल पर भुगतान के लिए आवेदन भी कर दिया गया था। अस्पताल प्रबंधक ने मौखिक रूप से स्वीकार किया कि पैसे लिए गए थे, लेकिन वे इसका कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए। पूर्व में भी रुक्मणी देवी और चंद्रावती देवी जैसे लाभार्थियों से जांच के नाम पर धनराशि लिए जाने की बात सामने आई थी, जिसे स्पष्टीकरण मांगे जाने पर वापस कर दिया गया था। सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्र ने बताया कि यह स्पष्ट है कि अस्पताल आयुष्मान लाभार्थियों से पैसे ले रहा है और शिकायत करने पर ही धनराशि लौटाई जाती है। उन्होंने कहा कि स्टेट हेल्थ एजेंसी की स्पष्ट गाइडलाइन के बावजूद उल्लंघन किया गया है। इस प्रकरण की जानकारी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य को भी भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें