घोरावल क्षेत्र के मृतक- सुनील कुमार( फाइल फोटो)स्रोत परिजन
घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के गुरेठ गांव में सोमवार को खेत से घर लौट रहे सुनील कोल (25) की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने किसी विषैले जंतु के काटने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। गुरेठ गांव निवासी सुनील कोल (25) पुत्र बलवंत कोल सोमवार सुबह खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले गए। वहां चिकित्सक डॉ. एपी सिंह ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सीएचसी पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घोरावल कोतवाल बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। सुनील तीन भाइयों में मझला था और अविवाहित था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।