फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों से वसूली करना पड़ा महंगा, हुआ चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। बीजपुर थानान्तर्गत ग्राम सभा बीजपुर के पुनर्वास प्रथम परिक्षेत्र में बीजपुर बैढ़न बाईपास पर शनिवार की शाम मार्ग से गुजरने वाले ट्रकों से वसूली का प्रयास करने वाले एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक ग्राम सभा बीजपुर के पुनर्वास प्रथम निवासी रामवृक्ष सिंह गोड़ शनिवार की शाम सड़क पर खड़ा होकर ट्रक वालों से वसूली का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान किसी ट्रक चालक ने बीजपुर प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर यादव को फोन करके मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची बीजपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक श्यामबहादुर यादव ने बताया कि चालक की सूचना पर ट्रकों से वसूली करने का दबाव बनाने वाले व्यक्ति को पकड़ कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें