फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रिकॉर्ड टूटा, 29.5 हजार मेगावाट पहुंची बिजली की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी के बीच सूबे में बिजली की मांग में लगातार वृद्धि जारी है। मंगलवार को पीक ऑवर में बिजली की मांग 29.5 हजार मेगावाट दर्ज की गई। अनपरा, ओबरा सहित उत्पादन निगम की अन्य इकाइयां पूरी क्षमता से बिजली उत्पादन में लगी रहीं। खारा में जल विद्युत संयंत्र से भी 33 मेगावाट बिजली उत्पादन किया गया।
विज्ञापन

इस बार गर्मी के रिकॉर्ड कायम करने के साथ ही बिजली की मांग ने भी पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। गत वर्ष इस सीजन में बिजली की अधिकतम मांग 29 हजार के स्तर से भी कम थी, जबकि इस बार पिछले 15 दिनों से मांग लगातार 29 हजार मेगावाट के आसपास बना हुआ है। मंगलवार को यह 29500 मेगावाट दर्ज किया गया।
न्यूनतम मांग भी बढ़कर 22779 मेगावाट तक पहुंच गई है। इसकी तुलना में राज्य उत्पादन निगम की सभी इकाइयों से 4306 मेगावाट बिजली तैयार हो रही है, जबकि निजी क्षेत्र की इकाइयों से आठ हजार मेगावाट बिजली मिल रही है। शेष मांग की पूर्ति के लिए निगम को सेंट्रल पूल की मदद लेनी पड़ रही है। उत्पादन निगम के अफसरों की मानें तो मांग में अभी और इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम तक अनपरा-ए परियोजना से 470, अनपरा-बी से 799, अनपरा-डी से 942, निजी क्षेत्र की अनपरा सी से 1076 और ओबरा-बी से 678 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें