फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर को चोरों ने खंगाला

Thu, 08 Jan 2015 10:48 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के सेक्टर आठ स्थित गीता मंदिर के समीप मकान में रह रहे सेवानिवृत्त सीनियर केमिस्ट प्रेमनाथ मिश्रा के आवास पर चोरों ने धावा बोलकर लगभग सात लाख मूल्य के जेवरात सहित नकदी पर हाथ साफ  कर दिया।
विज्ञापन


 मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्रेमनाथ ने बताया कि तीस दिसंबर को वह अपने पूरे परिवार सहित अपने गांव कछवां गए हुए थे।

बुधवार की दोपहर पड़ोसियों ने मोबाइल पर सूचना दी कि उनके मकान के दरवाजे खुले हुए हैं। सूचना मिलते ही प्रेमनाथ अपने पूरे परिवार संग सायं साढ़े आठ बजे ओबरा स्थित मकान पर पहुंचे। देखा की घर में रखी चारों आलमारी सहित सभी अटैची और बक्से के ताले टूटे पड़े थे।
विज्ञापन


 मिश्रा ने बताया कि चोरों ने घर में रखा 85 हजार नकद, हीरे की एक अंगूठी, तीन सेट सोने की चूड़ी सत्तर ग्राम, झुमका छह सेट 12 ग्राम, छह पीस अंगूठी 15 ग्राम, आठ टप्स 20 ग्राम, सोने की चेन 55 ग्राम, चांदी के गहने लगभग पांच सौ ग्राम तथा 15 पीस चांदी का सिक्का आदि ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें