फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चौदह लोगों पर बलवा का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अनपरा पुलिस ने 13 मई की आधी रात को शराब के नशे में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में दो पक्षों से कुल चौदह लोगों पर बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

अनपरा थाना क्षेत्र के स्वीपर बस्ती में शराब के नशे में धुत दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। एक पक्ष से स्वीपर बस्ती एटीपी कॉलोनी निवासी गोविंदा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 मई की रात पौने बारह बजे बस्ती के ही आठ लोग उसके दरवाजे पर चढ़कर आ गए। लाठी-डंडे से लैस आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दिया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जब उसकी मां-बहन और भाई पहुंचे, तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। बचाव में आए एक अन्य शख्स को भी पीटकर घायल कर दिया। सभी को गंभीर चोटें आई। तहरीर के आधार पर अनपरा पुलिस ने स्वीपर बस्ती निवासी संजय कुमार, विदेशी, रितिक, किशन कुमार, रवि, राकेश सहित आठ के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष से संजय कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गोविंदा, सुरेंद्र, उपेंद्र, सुशील, इंद्रजीत सहित छह लोगों के विरुद्ध बलवा का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें