फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजली की मांग में उछाल जारी, 23 हजार मेगावाट पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुसागर। सूबे मे गर्मी बढ़ने के कारण बिजली की मांग में लगातार उछाल जारी है। सोमवार को बिजली की मांग बढ़कर 23 हजार मेगावाट तक पहुंची। न्यूनतम मांग ने भी 15 हजार का आंकड़ा पार कर लिया। जल विद्युत परियोजनाओं के बंद होने से तापीय परियोजनाओं पर दबाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मई की शुरुआत में मौसम में नमी के कारण बिजली की मांग कम थी, लेकिन जैसे-जैसे तापमान बढ़ने लगा सूबे में बिजली की मांग भी बढ़ने लगी। मई के आरंभ में बिजली की अधिकतम मांग 13898 मेगावाट थी, जो बढ़कर रविवार को 24194 मेगावाट तक पहुंच गई। हालांकि उत्पादन निगम की अनपरा तापीय परियोजनाओं ने मोर्चा संभाला हुआ है। सभी इकाइयां फुल लोड पर चल रही हैं। मेंटनेंस के कारण बंद ओबरा परियाजना की दो इकाइयों को छोड़ तीन इकाइयों से उत्पादन जारी है। गर्मी के कारण रिहंद जलाशय का जलस्तर भी कम हो गया है। इस कारण यहां से उत्पादन शून्य हो गया है। सोमवार को बिजली की अधिकतम मांग 22983 मेगावाट दर्ज की गई और न्यूनतम मांग 15203 मेगावाट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें