सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप के नेशनल रेफरीहिण्डालको के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रवि सिंह । स्रोत स्वय
रेणुकूट। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी रवि सिंह का सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में नेशनल रेफरी के रूप में चयन हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 24 सितंबर तक हरियाणा के पानीपत स्थित बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल जटल में किया जाएगा।
रेणुकूट निवासी रवि सिंह हिंडाल्को के बॉयलर को-जेनरेशन विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ताइक्वांडो में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया है। इसके अलावा वह कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। खिलाड़ी के रूप में शानदार उपलब्धियों के बाद अब सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप में नेशनल रेफरी की जिम्मेदारी उनके खेल सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। रवि सिंह नेशनल रेफरी, एनआईएस कोच और चौथी डान ब्लैक बेल्ट हैं। वे ताइक्वांडो खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के साथ ही विद्यालयों में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी देते हैं। उनके चयन पर हिंडाल्को रेणुकूट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने खुशी जताई है।