फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

184 लोग दो जिलों में उठा रहे सरकारी राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के 184 लोग लंबे समय से दो जनपदों में कोटे की दुकान से राशन ले रहे हैं। जांच में यह मामला सामने आने के बाद गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 55 लोगों का राशन कार्ड निरस्त किया है जबकि अन्य की जांच चल रही है। जिले में कुल 792 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें हैं। इसमें 62 शहरी और 730 ग्रामीण इलाकों में स्थित हैं। इन दुकानों से 420558 कार्डधारक राशन का उठान करते हैं। इनमें 60558 अन्त्योदय और 360000 पात्र गृहस्थी कार्डधारक हैं। जिला प्रशासन की ओर से बीते दिनों मिर्जापुर और चंदौली जनपद से सटे 40 गांवों में ऐसे राशन कार्ड धारकों का सर्वे कराया गया, जो एक नाम से दो जिलों में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन ले रहे हैं। सर्वे में एक ही नाम के 184 कार्डधारक सोनभद्र के अलावा मिर्जापुर, चंदौली और गैर प्रांतों के सीमावर्ती गांवों में सरकारी राशन का उठान करते पाए गए। जिलापूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि सर्वे में 184 ऐसे कार्डधारक चिह्नित किए गए हैं, जो दो जिलों में राशन का उठान कर रहे हैं। चिह्नित किए गए सभी कार्डधारक पात्र गृहस्थी के हैं। अन्त्योदय का एक भी कार्डधारक चिह्नित लोगों की सूची में शामिल नहीं है। ऐसे कार्डधारकों की सूची तैयार करके दूसरे जिलों के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। ऐसे कार्डधारकों को नोटिस जारी कर एक ही जिले से ही राशन का उठान करने का विकल्प दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें