फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट प्लांट में स्थानीय लोगों को दिया जाए रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। एक निजी कंपनी की तरफ से लगाए जाने वाले सीमेंट प्लांट के संचालन के लिए सोमवार को कोटा ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर एक चौरी टोला में जन सुनवाई हुई। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की मौजूदगी में हुई जनसुनवाई में ग्रामीणों ने स्थानीय लोगों को फैक्ट्री में रोजगार दिलाने तथा प्रदूषण नियंत्रण के लिए समुचित व्यवस्था कराए जाने की मांग की। कंपनी प्रबंधन के अधिकारी डॉ. केवी रेड्डी ने कहा कि नया सीमेंट संयत्र लगने से पांच मिलियन टन प्रतिवर्ष सीमेंट का उत्पादन होगा। प्रदूषण रोकने के लिए अत्याधुनिक संयंत्र लगाए जाएंगे। फैक्ट्री में स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। जन सुनवाई के दौरान नरेंद्र नीरव, सुभाष पाल, सुरेंद्र जायसवाल, अंजनी पटेल, नागेश मणि पाठक, ओम प्रकाश शर्मा, प्रीती श्रीवास्तव, मनीष तिवारी, आनंद पटेल, इंद्रेश, अजय तिवारी, मनीष, मुकेश जैन ने क्षेत्रीय समस्याओं को उठाया। उन्होंने जिलाधिकारी से जंगल, जमीन व पानी सुरक्षित रखने की व्यवस्था करने की मांग की। कहा कि पर्यावरण प्रदूषण के रोकथाम की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए। साथ ही फैक्ट्री में स्थानीय लोगों को रोजगार मिलना चाहिए। कंपनी के अस्पताल में क्षेत्र के सभी लोगों को इलाज की सुविधा दी जानी चाहिए। डीएम ने लोगों को समस्या के निस्तारण का भरोसा दिलाया। कंपनी प्रबंधन को आगाह किया कि फैक्ट्री का संचालन मनमाने ढंग से नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी राधेश्याम, कंपनी के यूनिट हेड राहुल सहगल, रमेश ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें