रेणुकापर के एक गांव में एक आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी भी नाबालिग है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एएसपी कालू सिंह ने ओबरा थाने पहुंच कर घटना की जानकारी ली। आरोपी की तलाश की जा रही है।
कोतवाली में पीड़िता की मां ने तहरीर देकर बताया है कि 17 सितंबर को पड़ोस में रहने वाला 13 वर्षीय किशोर घर में घुस गया। उस वक्त उसकी बेटी (08) अकेले थी। किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम को काम से लौटने पर बेटी ने आपबीती बताई। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
सोमवार की शाम अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने ओबरा थाने पहुंचकर जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक ओबरा मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी किशोर को पकड़ कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।