फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में किशोरी से दुष्कर्म: गर्भपात और धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 10 Sep 2022 06:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के एक गांव स्थित ननिहाल में रह रही किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। पीड़िता गर्भवती हो गई तो खुलासा हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित ननिहाल में रह रही किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने रामगढ़ से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल किया है। संबंधित धाराओं में चालान कर उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी गांव के ही दूसरे समुदाय का है।

विज्ञापन


आरोप है कि धर्म किशोरी पर धर्म परिवर्तन और गर्भपात का दबाव बना रहा था। पहले तो मामला गांव में ही सुलझाने की कोशिश हुई, लेकिन बात न बनने पर शुक्रवार को थाने पहुंचा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। सीओ सदर राहुल पांडेय ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी सरफराज की तलाश की जा रही थी।

शनिवार सुबह उसे रामगढ़ में ब्लॉक रोड से गिरफ्तार किया गया।  पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह किशोरी के घर आता जाता था। इसी बीच दोनों में नजदीकी बढ़ गई। सीओ के मुताबिक आरोपी ने दुष्कर्म की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने कहा कि अब तक की जांच में आरोपी की तरफ से धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव देने का तथ्य नहीं मिला है। विवेचना के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें