फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार की देर शाम घर के बाहर खेलते समय पड़ोसी युवक उसे बहला फुसलाकर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। गंभीर हाल में बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी बच्ची घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा। आरोप है कि युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रोते हुए घर पहुंची बच्ची से घटना सुनकर परिजन सन्न रह गए। पुलिस को सूचना देते हुए पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया। इस बाबत कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में छानबीन की जा रही है। उधर, घटना की जानकारी मिलते एएसपी कालू सिंह, सीओ सिटी डॉ. चारु द्विवेदी ने भी घटनास्थल पहुंचकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें