फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मांची थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पीड़िता के पिता की तहरीर पर हुई है। शुक्रवार को महिला पुलिस पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले गई। वहीं सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा अपने परिचित युवक के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी है। मामला संज्ञान मेें आने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
विज्ञापन

मांची थाने में एक व्यक्ति अपने गांव के ही रहने वाले एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। वादी का आरोप है कि उसके गांव का रहने वाला एक युवक उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करके फरार हो गया। आरोपी ने घटना की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी दी है। शुक्रवार को पुलिस पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले गई। इस संबंध में मांची थानाध्यक्ष अरविंद यादव का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के विरूद्घ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश जारी है। वहीं सदर कोतवाली में शुक्रवार को पीड़िता ने बताया एक युवक उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। वहीं छात्रा और युवक के घरवालों के बीच सुलह-समझौते की भी बात चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें