फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फैंसी ड्रेस में रम्या, सांस्कृतिक परिधान में आयुषी प्रथम

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज राजस्थान भवन में मारवाड़ी युवा मंच एवं सोन महिला शाखा की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम - फोटो : घटनास्थल पर जांच करतीं एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया और पुलिस। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र और सोन महिला शाखा की ओर से बुधवार शाम रॉबर्ट्सगंज स्थित राजस्थान भवन में दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में रम्या केजरीवाल ने प्रथम, आतिका अग्रवाल ने द्वितीय और कुहू जालान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में आद्या चौधरी प्रथम, निकिता जालान द्वितीय और आयशा अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं। सांस्कृतिक परिधान प्रतियोगिता में आयुषी अग्रवाल ने प्रथम, रिंकी जालान ने द्वितीय और स्वाति केजरीवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, दीप सजावट प्रतियोगिता में आयुषी अग्रवाल प्रथम, स्वाति अग्रवाल द्वितीय और अनिका केजरीवाल तृतीय स्थान पर रहीं। मंच के संरक्षक विजय कानोडिया और विमल अग्रवाल ने सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मंच के सामाजिक और रचनात्मक कार्यों को आगे भी जारी रखने की अपील की। मंच के अध्यक्ष रवि केजरीवाल और महिला शाखा की अध्यक्ष सुनीता सांवरिया ने अतिथियों और सदस्यों का आभार जताया। कार्यक्रम में महामंत्री शुभम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ सांवरिया, रवि सराफ, संजय अग्रवाल, अर्पण बंका, पंकज कानोडिया, सचिन अग्रवाल, हिमांशु केजरीवाल, राकेश जालान, रमेश गोयल, विप्लव जालान, देवांशु केजरीवाल, पूनम केडिया, सुनीता सराफ, अंकिता केजरीवाल, एकता केजरीवाल, रुचि सांवरिया, रिंकी जालान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें