फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम जन्म के साथ राबर्ट्सगंज में शुरू हुई रामलीला

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज रामलीला में विष्णु भगवान की सजी झांकी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान में सोमवार की रात भगवान श्रीराम और रावण के जन्म की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन कुमार जैन, संरक्षक पूर्व नगरपालिका चेयरमैन जितेंद्र सिंह और राकेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से भगवान विष्णु की भव्य आरती पूजन कर रामलीला मंचन शुभारंभ किया।
विज्ञापन

व्यास की मानस चौपाई से श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। रामलीला में गुरु वशिष्ट ने महाराजा दशरथ के संतानोत्पत्ति के लिए यज्ञ करने का दिशा निर्देश दिया है। यज्ञ सफल होता है। अग्निदेव प्रकट हुए और द्रव्य देकर राजा दसरथ से कहा कि अपनी रानियों को दे दीजिए। इसके सेवन करने से संतान अवश्य होगी। अगले दिन भगवान विष्णु प्रगट होते है। कौशल्या बाल रूप धारण कर लीला करने को कहती है। भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी का पाठ किया गया। भगवान श्रीराम के जन्म लीला का मंचन से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके साथ ही रावण के जन्म की भी लीला मंचित हुई। रामलीला मंचन देखने के लिए दूर दूर से लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें