राष्ट्रीय प्रतिभा खोज 2021 की परीक्षा में मां वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल रॉबर्ट्सगंज के चार विद्यार्थी रामकिशोर, रबिश गुप्ता, सृष्टि और सुप्रिया चौरसिया ने सफलता अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। माँ वैष्णो पब्लिक स्कूल के छात्र/छात्राएं विगत कई वर्षों से राष्ट्रीय प्रतिभा खोज की होने वाली परीक्षा में सहभागिता करते हैं, जिसमें विद्यालय की ओर से पूर्ण तैयारी कराई जाती है। इसके परिणामस्वरूप हर साल विद्यालय के छात्र/छात्राएं सफल होते चले आ रहे हैं। विद्यालय के प्रबंधक रमाशंकर दूबे और प्रधानाचार्य सत्यदेव श्रीवास्तव ने सफलता के लिए छात्रों को बधाई देते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।