फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
अपना दल कमेरावादी की मासिक बैठक सोमवार को राबर्ट्सगंज विकास नगर स्थित जिला पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें बूथ गठन कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजवन सिंह पटेल ने प्रत्येक बूथ का गठन किए जाने पर जोर दिया और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर संगठन की मजबूती पर जोर दिया। पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने पर भी बल दिया गया। कहा कि पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने और उन्हें पार्टी से जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ई. सीपी पटेल, जिला कार्यकारिणी सुनील पटेल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर किसान मंच के जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, महिला मंच अध्यक्ष शांति भारती, वरिष्ठ नेता महेंद्र पटेल, दीप नारायण प्रजापति, रमेश गोंड, शिवप्रसाद गुप्ता, मनोज सिंह, राजाराम, अनीश, चंदा भारती, लक्ष्मण बिंद, अलका देवी, सूर्यप्रकाश, रमाशंकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें